• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधरः 2 पक्षों की लड़ाई में NOTORIOUS क्लब पर गिर सकती है गाज, शो कॉज नोटिस जारी!

ByPunjab Khabar Live

Aug 6, 2025

जालंधरः गुरु नानक मिशन चौक के पास स्थित NOTORIOUS क्लब को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, देर रात तक खुले क्लब को लेकर अब विवाद गरमा गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस द्वारा क्लब को शो कॉज नोटिस जारी कर दिया गया है। हालांकि इसकी पुष्टि कोई अधिकारी खुलकर नहीं कर रहा है।

दरअसल, प्रशासन द्वारा होटलों को 12 बजे तक खुले रखने के आदेश है, लेकिन उसके बावजूद शनिवार की रात क्लब 2.30 बजे तक खुला हुआ था और क्लब में शराब परोसी जा रही थी। बताया जा रहा हैकि रहीसजादो की गुंडागर्दी की असल वजह देर रात तक रेस्टोरेंट को खोलकर रखना था।

आरोप है कि NOTORIOUS क्लब रात से लेकर सुबह के सूरज चढ़ने तक खुला रहता था और वहां पर प्रशासन द्वारा जारी समय के आदेशों के बाद भी शराब पिलाई जाती है। दरअसल, क्लब में जिस समय विवाद हुआ वहां ना तो कोई सुरक्षा की ज़िम्मेदारी थी ओर ना ही किसी विवाद में कोई रेस्टोरेंट कर्मी द्वारा बीच-बचाव करवाया गया। वहीं देर रात तक NOTORIOUS क्लब में शराब परोसना कमिश्नर धनप्रीत कौर और डीसी के आदेशो के बावजूद रात को रेस्टोरेंट बंद करने के आदेशों को भी उल्लघना है।

बताया जा रहा है कि ऐसे शहर में ऐसे कई रेस्टोरेंट और बार है, जो सारी रात खुले रहते हैं जिनका पता पुलिस के कई अधिकारियों को भी है, लेकिन अधिकारी कार्रवाई के नाम पर चुप्पी साधे हुए है। अगर पुलिस द्वारा कोई कारवाई की भी जाती है तो कार्रवाई से पहले ही रेस्टोरेंट और बार मालिकों के पास सूचना पहुंच जाती है।

सूत्रों के अनुसार इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों की चंडीगढ़ मीटिंग में मुद्दा उठा है। जिसके बाद पुलिस अधिकारी इस मुद्दे को खत्म करने के लिए क्लब के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गए है। ऐसे में कहा जा रहा हैकि दो पक्षों की लड़ाई के बाद अब क्लब संचालक पर गाज गिर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page