• Mon. Sep 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर :  नशा तस्कर भाइयों के घर पर प्रशासन का एक्शन

ByPunjab Khabar Live

Aug 31, 2025

जालंधर : युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आज मॉडल टाउन सबडिवीजन के थाना 7 के गढ़ा इलाके में नशा तस्करी में लिप्स दोनों भाइयों के घर पर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई नगर निगम और पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन द्वारा की गई है। इस कार्रवाई के दौरान नशा तस्करी से बने हुए इलीगल कंस्ट्रक्शन को तोड़ा गया है।

दोनों भाइयों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के आठ के करीब मामले दर्ज हैं। एडीसीपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि नगर निगम ने सुरक्षा की मांग की थी कि राहुल और उसके भाई द्वारा घर की इलीगल कंस्ट्रक्शन की गई है। उन्होंने बताया कि जब दोनों का क्रिमिनल रिकॉर्ड चेक किया गया तो सामने आया कि आरोपी राहुल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के पांच मामले दर्ज हैं।

उसके भाई के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। जिस पर कार्रवाई को लेकर के पुलिस द्वारा नगर निगम को सुरक्षा मोहिया करवाई गई है। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी राहुल पिछले काफी समय से नशे तस्करी के काम से जुड़ा हुआ है। जो अब भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page