• Mon. Sep 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : 3.50 किलो हेरोइन और 2 लाख की ड्रग मनी सहित आरोपी गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Aug 31, 2025

जालंधर पुलिस ने एक व्यक्ति को 3.50 किलोग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपए ड्रग मनी के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने X पर पोस्ट किया है। डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने खांबड़ा निवासी मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 3.50 किलोग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।

डीजीपी गौरव यादव के अनुसार जालंधर पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की पहचान और उसे ध्वस्त करने के लिए जांच शुरू की है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए मंजीत सिंह के नेटवर्क में कौन कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच व्यापक स्तर पर हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page