• Sat. Aug 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब : शैक्षणिक संस्थान खुलेंगे या रहेंगे बंद, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का आया बयान

ByPunjab Khabar Live

Sep 7, 2025

पंजाब राज्य के शैक्षणिक संस्थानों के खुलने संबंधी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शैक्षणिक संस्थानों के खुलने संबंधी आवश्यक जानकारी और निर्देश जारी किए हैं।

जिसमें उन्होंने कहा है कि राज्य के सभी सरकारी, प्राइवेट और एडिड स्कूल, कॉलेज तथा विश्वविद्यालय कल से सामान्य रूप से खुलेंगे। यदि कोई स्कूल या कॉलेज बाढ़ से प्रभावित है तो उसे बंद करने का निर्णय संबंधित जिले के डिप्टी कमिश्नर द्वारा लिया जाएगा।

प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों के लिए यह सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा कि स्कूल की इमारत और कक्षा-कक्ष पूरी तरह सुरक्षित हों ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

8 सितंबर को राज्य के सभी सरकारी स्कूल विद्यार्थियों के लिए बंद रहेंगे। शिक्षक स्कूलों में उपस्थित रहेंगे और सफाई कार्य एस.एम.सी., पंचायतों, नगर परिषदों और निगमों की सहायता से किया जाएगा।

शिक्षकों द्वारा स्कूल की इमारतों का पूरी तरह निरीक्षण किया जाएगा। यदि किसी प्रकार की कोई समस्या या कमी पाई जाती है तो इसकी सूचना तुरंत जिले के डिप्टी कमिशनर और इंजीनियरिंग विभाग को दी जाएगी। 9 सितंबर से सभी सरकारी स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page