• Sat. Aug 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाबः बच्चों से भरी स्कूल बस नाले में पलटी, मची चीख-पुकार

ByPunjab Khabar Live

Sep 8, 2025

पंजाब में बाढ़ के कारण की गई छुट्टियों के बाद स्कूल फिर खुल गए हैं। स्कूल खुलते ही पटियाला जिले के नाभा के गांव दुलड्डी में बच्चों तो स्कूल ले जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि दुलड्डी गांव के पास एक निजी स्कूल की बस सड़क किनारे बने सेम नाले में पलट गई।

यह बस आसपास के कई गावों के बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी कि सामने से अचानक एक गाड़ी आ गई। इस दौरान संतुलन खो जाने के कारण बस नाले में गिर गई। बस में सवार बच्चों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद शीशा तोड़कर सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल का स्टाफ मौके पर पहुंच गया और बच्चों की मदद की।

हादसे की जानकारी मिलते ही चौकी छीटांवाला के प्रभारी गुरमीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और आगे जरूरी कार्रवाई की जाएगी। सौभाग्य से इस दुर्घटना में किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page