• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधरः पराली जलाने पर किसान के खिलाफ मामला दर्ज

ByPunjab Khabar Live

Sep 26, 2025

जालंधर में पराली जलाने वालों पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। जालंधर देहात पुलिस ने पराली जलाने पर एक किसान पर मामला दर्ज किया है। किसान की पहचान लोहियां के गांव कंग खुर्द निवासी राज कुमार के रूप में हुई है। राज कुमार के खिलाफ कार्रवाई शाहकोट के क्लस्टर अधिकारी बूटा मसीह की शिकायत पर की गई है। बीडीपीओ दफ्तर के सुपरिंटेंडेंट बूटा मसीह ने पुलिस को शिकायत दी कि 21 सितंबर की रात को किसान राज कुमार ने अपनी 7 कनाल 16 मरला जमीन में पराली को आग लगा दी। थाना लोहियां के जांच अधिकारी एएसआई अवतार सिंह ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कृषि विभाग की तरफ से किसान को 5,000 रुपये का जुर्माना करने के साथ ही उसकी जमीन की रेड एंट्री कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page