जालंधर: वेस्ट हलके में चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं आज बस्ती शेख में बाइक चोरी करके ले गए। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया, जबकि उसके साथियों को लोगों ने काबू कर लिया। इस दौरान इलाका निवासियों ने जमकर व्यक्तियों की छित्तर परेड की। घटना की सूचना लोगों ने थाना 5 की पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्तियों को काबू कर लिया है। पुलिस का कहना हैकि व्यक्तियों को थाने ले जाकर पूछताछ की जाएगी।
इस दौरान इलाका निवासियों का पुलिस के साथ भी विवाद हो गया। वीडियो में देखा जा सकता हैकि वह एक युवक घटना को लेकर पुलिस से कार्रवाई करवाने से मना कर रहा है। हालांकि दूसरे युवक उसे कार्रवाई करने के लिए आग्रह कर रहे है। वहीं महिला ने कहाकि उक्त काबू किए गए व्यक्ति नशे के आदी है और उन्होंने खुद नशा करने की बात कबूली है। काबू किए चोर ने बताया कि बाइक उसके जीजे ने चुराई है। लोगों ने बताया कि काबू किया उक्त व्यक्ति पहले गली में 3 बार चक्कर काटकर रेकी करता रहा। जिसके बाद उसका साथी बाइक चुराकर मौके से फरार हो गया।
महिला का कहना हैकि सुबह 7.45 बजे बाइक घर के बाहर लगाया था और आधे घंटे के बाद 8.15 बजे बाइक लेकर चोर फरार हो गए। घटना को लेकर इलाका निवासियों द्वारा भारी हंगामा किया गया। लोगों ने कहाकि तीसरी बार घटना को अंजाम दिया जा चुका है। पहले इलाके में ताले टूटने की घटना हुई, दूसरी बार एक्टिवा चोरी हुई और आज बाइक चोरी हो गया। व्यक्ति ने कहाकि वह नकोदर बाबा मुराद शाह में बाबाजी का केक कटवाने गया हुआ था।
जिसके बाद आज सुबह वह घर लौटा और माथा टेकने के बाद घर के बाहर बाइक खड़ी करके घर में चला गया और छत पर सफाई करने लग गया। इस दौरान जब वह नीचे उतरा और बाइक लेने के घर के बाहर आया तो देखा बाइक वहां मौजूद नहीं थी। व्यक्ति ने आसपास लोगों से पूछा, लेकिन कुछ नहीं पता चला। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज चैक किए गए तो पता चला कि चोर बाइक लेकर फरार हो गया। इस घटना में उक्त चोर के साथियों को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया है।
