• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाबः मेडिकल स्टोर पर चली गोलियां, कर्मचारी गंभीर घायल

ByPunjab Khabar Live

Nov 1, 2025

अमृतसर के कस्बा जंडियाला गुरु में शुक्रवार देर रात एक मेडिकल स्टोर पर अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना में दुकान पर काम करने वाला साहिल नाम का युवक दो गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे और आते ही बिना कुछ बोले फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही साहिल लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

दुकान मालिक सुरजीत सिंह ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल साहिल को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page