• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब : एक्शन में मान सरकार, SSP को किया सस्पेंड

ByPunjab Khabar Live

Nov 15, 2025

पंजाब सरकार ने अमृतसर रूरल एसएसपी मनिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह कार्रवाई जिले में बढ़ रही गैंगस्टर गतिविधियों और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में असफलता के चलते की है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, कई महत्वपूर्ण मामलों में समय पर कार्रवाई न होने और गिरोहबंद अपराधों को रोकने में ढिलाई की रिपोर्ट सामने आई थी। इसी को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया। आईपीएस मनिंदर सिंह 2019 बैच के अधिकारी हैं।

एसएसपी अमृतसर देहाती का पदभार संभालने से पहले वे अमृतसर शहर पुलिस कमिश्नरेट में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस के रूप में तैनात थे। इसके पूर्व उन्होंने तरनतारन जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर भी कार्य किया। इसके बाद उन्हें पंजाब के राज्यपाल के सहायक (एडीसी) के रूप में नियुक्त किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page