• Fri. Dec 5th, 2025

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेद्र की बिगड़ी तबीयत, हालत नाजुक

ByPunjab Khabar Live

Nov 10, 2025

60-70 के दशक के सुपरस्टार धर्मेंद्र की तबीयत को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धर्मेंद्र की उम्र संबंधी परेशानियाँ पिछले कुछ सालों से बनी हुई हैं। 89 वर्षीय धर्मेंद्र के स्वास्थ्य पर परिवार और फैंस लगातार चिंता जता रहे हैं और उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

धर्मेंद्र को करीब 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके मैनेजमेंट ने बताया कि यह रुटीन चेकअप का हिस्सा था और घबराने की कोई बात नहीं है। उम्र बढ़ने के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच करना अब उनके जीवन का हिस्सा बन गया है। धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए बताया कि धर्मेंद्र अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। हेमा ने हाथ जोड़कर फैंस से प्रार्थना और समर्थन की अपील की। उनका यह संदेश फैंस के लिए राहत देने वाला रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page