• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : आखिर किसकी शह पर खुला सील हुआ क्लाऊड-9 अस्पताल, इलाका निवासियों ने जताया रोष

ByPunjab Khabar Live

Nov 28, 2025

जालंधर: गुरु अमर दास पार्क वैल्फेयर सोसायटी की ओर से वीरवार को पंजाब प्रैस क्लब में आयोजित प्रैस कॉन्फ्रेंस दौरान न्यू जवाहर नगर और मॉडल टाऊन मेन रोड के निवासियों ने क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माण और बिना अनुमति के क्लाऊड-9 अस्पताल के संचालन पर गंभीर आपत्ति जताई।

निवासियों का कहना है कि अस्पताल का निर्माण नगर निगम के नियमों और भवन उपनियमों की खुली उल्लंघना है, जिससे क्षेत्र में इस संबंध में 10 नवंबर को नगर निगम जालंधर को शिकायत दी गई थी, शिकायत के बाद नगर निगम ने संबंधित भवन को सील भी किया था लेकिन निवासियों ने आरोप लगाया कि बिना किसी आधिकारिक आदेश, लिखित अनुमति या जांच रिपोर्ट के बाद में सील हटा दी गई और निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया गया, जो प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है।

निवासियों ने बताया कि यह निर्माण संकरी और व्यस्त सड़क पर स्थित है, जहां पार्किंग की सुविधा नहीं है। इसके बदलाव किए जा रहे हैं, जिससे अग्नि सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा पर खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि आज पुनः शिकायत दर्ज करवाई गई है। निवासियों की मांग है कि अवैध निर्माण तुरंत रोका जाए, बिना अनुमति सील हटाने की जांच की जाए।

भवन योजना की पुष्टि की जाए और सभी नियमों के पालन से पहले अस्पताल संचालन की अनुमति न दी जाए। निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे इस मामले को उपायुक्त जालंधर और आगे पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट तक ले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page