असम के होजई जिले में आज यानी शनिवार को सुबह-सुबह सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से आठ हाथियों की मौत हो गई। जबकि एक हाथी घायल हो गया। इस बात की जानकारी एक फॉरेस्ट अधिकारी ने दी। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में पांच डिब्बे और ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गए। ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि सुबह अचानक उन्हें झटका लगा। ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दरअसल, असम के लुमडिंग डिवीजन में सुबह एक भीषण हादसा हो गया, जहां सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस जंगली हाथियों के झुंड से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। शनिवार तड़के असम के होजाई जिले में सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 8 हाथियों की मौत हो गई। राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। वहीं हादसे के चलते ऊपरी असम और पूर्वोत्तर की रेल सेवाएं बाधित हो गईं। रेलवे ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। यह रेल दुर्घटना पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के लुमडिंग डिवीजन के तहत जमुनामुख-कामपुर खंड में हुई।
जब शनिवार सुबह असम में जंगली हाथियों के झुंड से राजधानी एक्सप्रेस टकरा गई। इसके बाद राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। दुर्घटनास्थल गुवाहाटी से 126 किमी दूर स्थित है। घटना के तुरंत बाद राहत ट्रेनें और रेलवे अधिकारी बचाव अभियान शुरू करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए। पटरी पर हाथियों के शरीर के टुकड़े बिखरने और डिब्बे उतरने के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इस हादसे में प्रभावित डिब्बों के यात्रियों को ट्रेन के अन्य डिब्बों में उपलब्ध खाली बर्थों में अस्थायी रूप से बैठाया जाएगा। इसके बाद गुवाहाटी पहुंचने पर ट्रेन में अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे। ताकि सभी यात्रियों को सीट मिल सके और फिर ट्रेन अपने आगे की यात्रा के लिए रवाना हो सके।
