अमृतसर के करीब 8 से 10 सरकारी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जंडियाला गुरु के गांव मीरहबानपुरा के सरकारी हाई स्कूल की ई-मेल आई.डी. पर धमाकों करने की धमकी आई है। जंडियाला गुरु के गांव मीरहबानपुरा के सरकारी हाई स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर स्कूल में खौफ का माहौल बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, स्कूल ऑफ एमीनेंस मॉल रोड, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनावाला, सरकारी हाई स्कूल मीरहबानपुरा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल झीता कलां, टाहली साहिब समेत 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल मिली है।
