• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर में किसानों को पुलिस ने हाईवे जाम करने से रोका, माहौल हुआ तनावपूर्ण

जालंधर जमशेर खास में लग रहे बायो-गैस/बायो-फ्यूल प्लांट के विरोध में किसान यूनियन सिद्धू ने अमृतसर-दिल्ली हाईवे जाम करने की कॉल दी थी। ऐसे में अब किसान परागपुर को जाते कट पर हाईवे पर पहुंच गए है। किसान नेता ने कहा कि आज पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया, जिस लेकर किसान रास्ते में ही सड़क पर बैठ गए है।

दरअसल किसानों द्वारा हाईवे जाम करने से रोकने पर रोड को जाम कर दिया गया। जिसके बाद किसानों द्वारा कैंट काउंटी के सामने सोफी पिंड के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। वह बायो-गैस/बायो-फ्यूल प्लांट के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए आए थे, लेकिन रास्ते में पुलिस द्वारा उन्हें रोक लिया गया। पुलिस और किसानों से बातचीत की जा चल है। किसानों की मांग है कि मंडी को बहाल किया जाए।

किसान का कहना है कि चारा मंडी काफी समय से बनी हुई है, लेकिन उन्हें हटाने के लिए कहा जा रहा है। अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती तो वह प्रदर्शन करेंगे। इस मामले को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page