• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर-लुधियाना हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ओवरस्पीड कार ट्रक से टकराई; 3 युवकों की मौत

ByPunjab Khabar Live

Feb 10, 2026

जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर गोराया के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टोयोटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई, जहां सामने से आ रहे टाटा 407 ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गोराया पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार युवक जालंधर से लुधियाना की ओर जा रहे थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि टोयोटा कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि टाटा 407 भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मृतकों की पहचान साहिल मोहम्मद (23) पुत्र कश्मीर मोहम्मद, दलजीत भट्टी (20) पुत्र अवतार चंद और अवतार मेहमी (17) पुत्र देस राज मेहमी के रूप में हुई है। तीनों युवक मुठड्डा कलां, थाना फिल्लौर, जिला जालंधर के रहने वाले थे और फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में पढ़ाई कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page