• Sat. Oct 3rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: पंजाबी गायिका ज्योति नूरा के घर के बाहर चली गोलियां

ByPunjab Khabar Live

Feb 11, 2026

जालंधर : पंजाबी सूफी गायिका ज्योति नूरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां वेरका मिल्क प्लांट के पास बसंत कुंज में स्थित गायिका के घर के बाहर देर रात एक्टिवा सवार व्यक्ति द्वारा फायरिंग की गई। घटना के दौरान कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं था।

बताया जा रहा है की दहशत फैलाने के इरादे से एक्टिवा सवार व्यक्ति द्वारा यह फायरिंग की गई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में एक्टिवा सवार व्यक्ति दिखाई दे रहा है।

इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई है बताया जा रहा है कि ज्योति नूरा के घर के बाहर बीती रात 9:20 मिनट पर व्यक्ति द्वारा फायरिंग की गई। घटना के बाद युवक एक्टिवा से वहा से फरार हो गया। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page