• Wed. Feb 11th, 2026

जालंधर: गायक नूरा सिस्टर के घर‌ पर फायरिंग मामले में पुलिस ने किया खुलासा

ByPunjab Khabar Live

Feb 11, 2026

जालंधर: मशहूर सूफी गायक नूरा सिस्टर के घर पर हुई फायरिंग के मामले मे पुलिस की प्रतिक्रिया सामने आई है। जानकारी देते हुए एडीसीपी  आकर्षि जैन ने बताया कि वायरल हुई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुमित कुमार उर्फ़ रॉकी नाम के युवक को हिरासत मे ले लिया गया है। प्राथमिक जाँच के अनुसार फायरिंग का होना नहीं पाया गया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है।

गत रात्रि पंजाबी सूफी गायिका ज्योति नूरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई थी। जहां बसंत कुंज में स्थित गायिका के घर के बाहर देर रात एक्टिवा सवार व्यक्ति द्वारा फायरिंग की गई थी। घटना के दौरान कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं था। बताया जा रहा है की दहशत फैलाने के इरादे से एक्टिवा सवार व्यक्ति द्वारा यह फायरिंग की गई।

यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने युवक को पकड़ भी लिया है। लेकिन सूत्रों को माने तो ज्योति नूरा का मीडिया से दूरी बनाकर रखना इस मामले को एक नया मोड़ दे रहा है। जिसका खुलासा आने वाले दिनों मे हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page