जालंधर: रामामंडी के इलाके जोगिंदर नगर में महिला मौत के बाद परिजनों ने पति पर हत्या के आरोप लगा हंगामा करते हुए घर में तोड़फोड़ की। घर तोड़फोड़ के बाद आस पास रहने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक महिला की 24 वर्षीय मीशू के रूप में हुई हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और जांच शुरू कर दी है।
मृतक महिला के भाई अतुल ने बताया कि करीब 12 महीने पहले उसकी बहन की शादी जोगिंदर नगर के रहने वाले अविनाश के साथ हुई थी। उसने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही उसकी बहन को अविनाश तंग परेशान करने लग पड़ा था और कई बार मारपीट भी कर चुका था, जिसके संबंध में उन्होंने शिकायत पुलिस को दी थी लेकिन परिवारिक सदस्यों ने आपस में बैठा कर समझौता करवा दिया था।
उसने बताया कि वह दोपहर को घर में बैठा हुआ था कि काल आई कि बहन ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह परिवार सहित मौके पर पहुँचा तो देखा की बहन के गले पर उंगलियों के निशान से जिससे साफ जाहिर हो रहा था कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने हत्या की सूचना थाना रामामंडी की पुलिस को दी।
थाना रामामंडी के जाँच अधिकारी एएसआई मनजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि जोगिंदर नगर में महिला की हत्या हुई है, जिसके बाद में मौके पर पहुँचे तो देखा महिला के गले पर निशान थे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। परिवारिक सदस्यों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जा रही है।
