• Wed. Aug 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

तरनतारन में शादी के दौरान सरपंच की गोली मारकर हत्या, भाई भी जख्मी

ByPunjab Khabar Live

Feb 18, 2026

पंजाब में एक बार फिर से शादी समारोह में सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक तरनतारन-बठिंडा नेशनल हाईवे स्थित सिद्धू फार्म में चल रहे एक विवाह समारोह के दौरान दो अज्ञात युवकों ने ठठियां महंता गांव के सरपंच हरपिंदर सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हमले के दौरान सरपंच के भाई को भी गोली लगी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page