• Wed. Aug 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

CT University में छात्रों ने VC के खिलाफ किया प्रदर्शन, नारेबाजी भी की

ByPunjab Khabar Live

Feb 24, 2026

लुधियाना स्थित CT University में उस समय विवाद खड़ा हो गया जब कुछ मुस्लिम छात्रों ने वाइस चांसलर के खिलाफ नारेबाजी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र रमजान के दौरान सुविधाएं न मिलने और दुर्व्यवहार के आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में छात्र दावा कर रहे हैं कि उन्हें इफ्तार और सहरी के समय खाने की व्यवस्था नहीं दी जा रही थी। आरोप यह भी लगाए गए कि वाइस चांसलर ने कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और एडमिशन रद्द कराने की धमकी दी, जिसके विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया।

घटना ने तब ज्यादा तूल पकड़ा जब इल्तिजा मुफ्ती, जो महबूबा मुफ्ती की बेटी हैं, ने वीडियो साझा कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। यूनिवर्सिटी मैनेजमैंट और छात्रों के बीच बातचीत के बाद स्थिति को फिलहाल शांत बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page