• Fri. Apr 10th, 2026

छात्रों के हंगामे के बाद CT University के वीसी पर गिरी गाज, जांच कमेटी गठित

ByPunjab Khabar Live

Feb 24, 2026

लुधियाना स्थित CT University में छात्रों के हंगामे और आरोपों के बाद बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। यूनिवर्सिटी मैनेजमैंट ने वाइस चांसलर नितिन टंडन को पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई छात्रों के विरोध प्रदर्शन और बढ़ते विवाद के बाद की गई।

कश्मीरी छात्रों ने आरोप लगाया था कि मोहर्रम के दौरान उन्हें सहरी और इफ्तारी में उचित भोजन नहीं दिया जा रहा था। उनका कहना था कि कई बार मांग करने के बावजूद मेस व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। शिकायत करने पर वीसी ने समस्या हल करने के बजाय अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें यूनिवर्सिटी छोड़ने तक को कह दिया।

घटना के बाद छात्रों ने गेट पर धरना शुरू कर दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर उपिंदरजीत कौर बराड़, अंकुर गुप्ता और मोहम्मद उस्मान भी पहुंचे। उन्होंने छात्रों और मैनेजमैंट दोनों पक्षों की बात सुनी। जिसके बाद यूनिवर्सिटी ने वीसी को हटाने का फैसला किया। वहीं इस मामले को लेकर जांच कमेटी का भी गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page