• Thu. Aug 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

“तेरे घर में किसी का भी नुकसान हो सकता है” पंजाब में AAP नेता को विदेशी नंबर से धमकी

ByPunjab Khabar Live

Feb 25, 2026

फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी के नेता दलजीत राजू को जान से मारने की धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्हें UK के कोड वाले विदेशी नंबर से लगातार कॉल और मैसेज किए जा रहे हैं, जिनमें गंभीर नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी गई है।

सूत्रों के अनुसार धमकी देने वाले ने पहले व्हाट्सऐप कॉल की और फिर मैसेज भेजकर लिखा कि “जितना मेरा नुकसान हुआ है, उतना तेरा करूंगा… तेरी सारी जिंदगी में पूरा नहीं होगा। अब वह इंतजार नहीं करेगा और सीधे नुकसान पहुंचाएगा।”

जानकारी यह भी सामने आई है कि इससे पहले भी दलजीत राजू को धमकी भरे फोन मिल चुके हैं और उनके घर पर अज्ञात बदमाशों की तरफ से फायरिंग की घटना हो चुकी है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page