केंद्र सरकार ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है। मंगलवार को एक बड़े फैसले के तहत पांच प्रमुख ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स (OTT) को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक करने का आदेश जारी किया गया।
इन प्लेटफॉर्म्स की लिस्ट में MoodXVIP, Koyal PlayPro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu जैसे एप शामिल हैं। सरकार का स्पष्ट रुख है कि डिजिटल स्पेस में रचनात्मकता के नाम पर परोसी जा रही अश्लीलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
