• Mon. Mar 2nd, 2026

अरब देशों में फंसे पंजाबियों की मदद के लिए आगे CM मान, हेल्पलाइन नंबर और वाट्सऐप नंबर जारी

ByPunjab Khabar Live

Mar 2, 2026

मध्य-पूर्व में बिगड़ते हालात के बीच विदेशों में रह रहे भारतीयों की चिंता बढ़ गई है। इसी बीच भगवंत मान ने खाड़ी देशों में फंसे पंजाबियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि सरकार प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पूरी तरह तैयार है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अरब देशों में जारी संघर्ष के कारण कई पंजाबियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पंजाब सरकार के NRI विंग के 24×7 कंट्रोल रूम नंबर जारी किए गए हैं ताकि जरूरतमंद लोग तुरंत संपर्क कर सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

NRI Wing Punjab 24/7 Control Room
0172-2260042
0172-2260043
What’s App No
+91 94787 79112

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page