• Mon. Aug 31st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जंग के बीच Ammy Virk का परिवार फंसा, सिंगर ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर की

ByPunjab Khabar Live

Mar 2, 2026

मिडल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज़ के परिवारों पर भी दिखने लगा है। पंजाबी स्टार एमी विर्क ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर बताया कि उनकी पत्नी और 6 साल की बेटी इस समय संयुक्त अरब अमीरात में हैं, जहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। उन्होंने लिखा कि एक पति और पिता के रूप में उनके लिए शांत रहना बेहद मुश्किल हो गया है।

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट में एमी ने बेटी के साथ हुई बातचीत साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी छोटी बेटी ने कहा, “पापा, अगर कुछ हुआ तो मैं बिस्तर के नीचे छुप जाऊंगी… मैं बहादुर लड़की हूं, आप चिंता मत करो।” एमी ने लिखा कि कोई भी पिता अपनी संतान के मुंह से ऐसे शब्द नहीं सुनना चाहता। उन्होंने माना कि चाहे वे दुनिया के सामने मजबूत दिखें, लेकिन अंदर से हर खबर उन्हें झकझोर रही है।

गायक-अभिनेता ने अपनी पोस्ट में न सिर्फ अपने परिवार बल्कि वहां मौजूद हजारों परिवारों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। उन्होंने यूएई प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। साथ ही उन्होंने प्रशंसकों से अपील की कि वे इस मुश्किल समय में शांति और स्थिरता के लिए दुआ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page