• Fri. Mar 27th, 2026

भारत में लॉकडाउन लगेगा या नहीं? पेट्रोलियम मंत्री ने कर दिया स्पष्ट

ByPunjab Khabar Live

Mar 27, 2026

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को देश में फैल रही लॉकडाउन की अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत में किसी भी तरह के राष्ट्रीय लॉकडाउन की कोई योजना नहीं है और ऐसी खबरें पूरी तरह निराधार हैं।

मंत्री ने X पोस्ट के जरिए कहा कि सरकार ने लॉकडाउन को लेकर कोई प्रस्ताव भी विचाराधीन नहीं रखा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और जिम्मेदारी के साथ शांति बनाए रखें। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश में ईंधन, ऊर्जा और अन्य आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है।

मंत्री ने कहा कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों पर सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। ऊर्जा, सप्लाई चेन और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत पहले भी वैश्विक संकटों का मजबूती से सामना कर चुका है और आगे भी समय पर और समन्वित तरीके से कार्रवाई करता रहेगा।

इस बयान के साथ ही सरकार ने साफ संकेत दिया है कि देश में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page