• Sat. Apr 4th, 2026

पंजाबः क्रिकेट टूर्नामेंट में आसमानी बिजली गिरने से युवक की मौत, 10 घायल

ByPunjab Khabar Live

Apr 4, 2026

होशियारपुरः जिले के गढ़शंकर के गांव बकापुर गुरु में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान आसमानी बिजली गिरने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव रसूलपुर निवासी तरुणदीप सिंह के रूप में हुई है। गांव के सरपंच ने बताया कि तरुणदीप 10वीं क्लास में हुआ था। अभी उसका रिजल्ट आया था। स्कूलों में छुट्टी के चलते वह टूर्नामेंट खेलने के लिए चला गया। सरपंच ने बताया कि दोपहर लगभग साढ़े 11 से 12 बजे के बीच की यह घटना है। 11 युवक किक्रेट टूर्नामेंट खेलने के लिए पास के गांव में गए थे। इस दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। हलकी बूंदाबांदी के बीच भी खेल रहे थे तो इस दौरान बिजली गिर गई।

मौके पर तरुणदीप सिंह (16) पुत्र ओंकार सिंह और अंशप्रीत सिंह (18) बिजली की चपेट में आ गए। बाकी युवक भी झटके के साथ इधर-उधर गिए। घायलों को तुरंत नवांशहर के निजी अस्पातल पहुंचाया गया जहां तरुणदीप सिंह ने दम तोड़ दिया जबकि अंशप्रीत का इलाज चल रहा है।

चश्मदीदों और स्थानीय सरपंच से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब सवा 12 बजे गांव की गुरुद्वारा साहिब वाली ग्राउंड में करीब 11 बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। तरुणदीप सिंह भी टीम का हिस्सा था। मैच के दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। जिस समय हादसा हुआ, तरुणदीप सिंह बॉलिंग करने के लिए तैयार हो रहा था। तभी अचानक आसमान से बिजली सीधे मैदान पर गिरी। बिजली का झटका इतना जबरदस्त था कि मैदान में खेल रहे सभी बच्चे एक साथ जमीन पर गिर पड़े। तरुणदीप सिंह के छोटे भाई ने बताया, हम सब खड़े थे, अचानक झटका लगा और सब गिर गए।

कुछ बच्चे उठकर मदद के लिए भागे, लेकिन मेरा भाई वहीं पड़ा रहा। ग्रामीणों ने तुरंत ट्रैक्टर-ट्रॉली और निजी वाहनों का प्रबंध कर घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने तरुणदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। तरुणदीप सिंह के घर में इस समय चीख-पुकार मची है। उसकी मां पंचायत सदस्य हैं, का रो-रोकर बुरा हाल है।

पिता ओंकार ने नम आंखों से बताया कि बेटा घर से यह कहकर निकला था कि वह बाल कटवाकर आया है और अब खेलने जा रहा है। घटना के बाद से मां बेसुध है। पड़ोस की महिला ने बताया कि तरुणदीप सिंह बाल कटवाकर घर आया था। मां को कहा कि वह खेलने जा रहा है। मां ने कुछ खाकर जाने को कहा तो मां के हाथ से दूध और खाना खाकर गया। तरुणदीप सिंह साथियों में बहुत ही मिलनसार था। उसकी लंबाई और कद-काठी देखकर कोई यकीन नहीं कर पा रहा कि वह महज 16 साल का था। वह पढ़ाई में भी काफी होनहार था और परिवार को उम्मीद थी कि 10वीं के नतीजे आने के बाद वह घर का सहारा बनेगा। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page