• Mon. Aug 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: हाईटेक नाकों के बावजूद Gun Point पर PNB बैंक में हुई लूट

ByPunjab Khabar Live

Apr 6, 2026

जालंधर: महानगर में कुकी टाब के पास बैंक एक्लेंव में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लुटेरे घुस गए। मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर 2 लुटेरे आए और हथियार सहित बैंक में घुस गए। घटना के दौरान बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया। लुटेरे गन प्वाइंट पर कैशियर से नगदी छीनकर मौके से फरार हो गए। बैंक कर्मियों के अनुसार दोपहर 2.30 बजे बाइक पर सवार होकर 2 लुटेरे पिस्तौल के बल पर पहुंचे। घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

वहीं बैंक कर्मियों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि लुटेरे कैशियर से 7 लाख की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी ढिल्लों ने बताया कि ढाई बजे 2 लुटेरों में से एक लुटेरा कैशियर के पास जाता है और सारी नगदी देने के लिए कहने लगता है। इस दौरान कैशियर पहले पैसे देने को लेकर पहले टालने की कोशिश की गई।

जिसके बाद कैश ना देने पर लुटेरा पिस्तौल निकालता है और मारने की धमकी देता है। इस दौरान एक व्यक्ति कैश दे देते है और घटना के दौरान 3 से 4 ग्राहक बैंक में मौजूद थे। वहीं दूसरा लुटेरा बाहर निगरानी करता है। दोनों लुटेरों ने मुंह ढके हुए थे। दोनों लुटेरे कैश काउंटर से नगदी लेकर फरार हो गए। डीसीपी ने कहा कि नगदी का आकंलन कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। वहीं घटना के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें लुटेरों को पकड़ने के लिए तैनात कर दी गई है। जल्द लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page