• Mon. Aug 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

ByPunjab Khabar Live

Apr 6, 2026

जालंधर में सोमवार को कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार डीपीएस स्कूल, मेयर वर्ल्ड स्कूल और एक अन्य डीपीएस स्कूल को ईमेल के जरिए यह धमकी भेजी गई। ईमेल में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए बच्चों को बचाने की चेतावनी दी गई, जिससे स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में डर का माहौल बन गया।

धमकी मिलने के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीमों ने बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड के साथ स्कूल परिसरों की गहन जांच शुरू कर दी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल को भी जांच में शामिल किया गया है। लगातार मिल रही ऐसी धमकियों के कारण अभिभावकों में चिंता का माहौल है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page