• Sun. May 24th, 2026

लग गया LockDown! इतने बजे तक बंद करने होंगे होटल-रेस्टोरेंट

ByPunjab Khabar Live

Apr 7, 2026

पाकिस्तान सरकार ने हालात को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। इसके तहत देशभर में ऊर्जा खपत कम करने को लेकर कई नई पाबंदियां लागू की गई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया कि देश के अधिकांश बाजार और शॉपिंग मॉल अब रात 8 बजे तक ही खुले रहेंगे। इसके साथ ही रेस्टोरेंट, बेकरी और अन्य खानपान से जुड़े प्रतिष्ठानों को रात 10 बजे तक बंद करना अनिवार्य कर दिया गया है।

सरकार ने शादी हॉल और अन्य कमर्शियल वेन्यू पर भी समय सीमा तय कर दी है। अब ये सभी स्थान रात 10 बजे के बाद बंद रहेंगे। इतना ही नहीं, निजी स्तर पर होने वाले शादी समारोहों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। घरों या निजी स्थानों पर भी रात 10 बजे के बाद कोई आयोजन नहीं किया जा सकेगा।

हालांकि, आम जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मेडिकल सेवाओं को इन पाबंदियों से बाहर रखा है। मेडिकल स्टोर और फार्मेसी पहले की तरह खुले रहेंगे, ताकि लोगों को जरूरी दवाइयों और स्वास्थ्य सेवाओं में कोई परेशानी न हो। सरकार का कहना है कि ईंधन की खपत को कम करने और मौजूदा संकट से निपटने के लिए ये फैसले बेहद जरूरी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page