• Sun. May 24th, 2026

पंजाब में किस्मत का बड़ा खेल, बेटे के नाम पर खरीदी टिकट ने दिलाए ₹1.5 करोड़

ByPunjab Khabar Live

Apr 7, 2026

पंजाब के नवांशहर निवासी गुरचरण सिंह की किस्मत आखिरकार 40 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लगातार लॉटरी टिकट खरीद रहे गुरचरण सिंह ने इस बार डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम जीत लिया। इस जीत के साथ ही वह रातों-रात करोड़पति बन गए और उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

गुरचरण सिंह हर साल लॉटरी खरीदते थे और उन्हें पहले भी छोटे-मोटे इनाम मिलते रहे थे। लेकिन इस बार उन्होंने अपने बेटे के नाम से टिकट खरीदी, जो उनके लिए बेहद भाग्यशाली साबित हुई। जैसे ही उन्हें बड़े इनाम की जानकारी मिली, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए गुरचरण सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी। 40 साल तक लगातार टिकट खरीदते रहे और उन्हें विश्वास था कि एक दिन उनकी किस्मत जरूर बदलेगी। अब बेटे के नाम पर लगी इस लॉटरी ने उनके लंबे इंतजार को सुखद अंत दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page