• Tue. Aug 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब में 12 स्कूलों को धमकी, स्कूलों को करवाया गया खाली

ByPunjab Khabar Live

Apr 9, 2026

पंजाब में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पटियाला से सामने आया है, जहां 12 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी मिलते ही स्कूलों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

धमकी के बाद स्कूल प्रशासन ने बिना देर किए सभी स्कूलों को खाली करवाया। बच्चों को सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया, जिससे किसी भी संभावित खतरे से बचाव किया जा सके।

मिली जानकारी के अनुसार, भूपिंदर इंटरनेशनल स्कूल और यादविंदर पब्लिक स्कूल सहित कई बड़े स्कूलों को यह धमकी भरा ईमेल भेजा गया। सूचना मिलते ही बम स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page