• Mon. Aug 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर घर में रेड मामले में थाना प्रभारी सहित 3 लाइन हाजिर

ByPunjab Khabar Live

Apr 11, 2026

जालंधर SSP हरविंदर सिंह विर्क ने वायरल हो रही पुलिस सीसीटीवी फुटेज को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। मामले की जांच के बाद शाहकोट के SHO बलविंदर सिंह विर्क, ASI सुखविंदर सिंह और महिला कांस्टेबल हैवनप्रीत कौर को लाइन हाजिर किया गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए SSP हरविंदर विर्क ने कहा कि 9 अप्रैल को एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें रिकार्ड के अनुसार गांव दौलतपुर ढड्डा निवासी अकरम दोषी से 35 लीटर लाहन बरामद की गई थी। पर सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है।

जिसमें दिख रहा है कि गाड़ी दोषी के घर के बाहर रूकती है और ड्रम लेकर अंदर जाते हुए दिखाई दिए, जिसके बाद ड्रम लेकर पुलिस बाहर आती दिखाई दी। इस मामले की जांच डीएसपी द्वारा की गई तो पता चला कि रिकवरी के लिए ड्रम के कंटेनर का इंतजाम पुलिस की तरफ से ही किया गया था। जब वायरल हो रही सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्षता से जांच की गई तो घटना की सच्चाई सामने आई। जिसके बाद पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page