साल 2020… जब कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को डर, दर्द और बेबसी में धकेल दिया था। लोग अस्पतालों के बाहर तड़प रहे थे, परिवार अपने ही अपनों से दूरी बना रहे थे, यहां तक कि कई जगह अंतिम संस्कार तक के लिए हाथ पीछे खींच लिए गए थे। ऐसे भयावह दौर में, जब हर तरफ सन्नाटा और डर था, उसी समय जालंधर में एक ऐसी आवाज़ उठी जिसने हजारों लोगों को उम्मीद दी Jalandhar City Live (JCL)।
महामारी के सबसे कठिन दिनों में यह सिर्फ एक चैनल नहीं रहा, बल्कि जरूरतमंदों के लिए राहत, भरोसा और सहारा बनकर सामने आया। लॉकडाउन में फंसे परिवारों तक राशन पहुंचाना हो, दवाइयों की व्यवस्था करनी हो, बुजुर्गों की मदद करनी हो या प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर राहत कार्यों में सहयोग देना हो JCL हर मोर्चे पर डटा रहा।
इस पूरी मुहिम के पीछे जिस शख्स ने अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात सेवा की, वह थे Ramesh Nayyar। उन्होंने न केवल खुद मैदान में उतरकर लोगों की मदद की, बल्कि अपने परिवार की चिंता से ऊपर उठकर समाज सेवा को प्राथमिकता दी। उस दौर में जब लोग घरों में बंद थे, JCL सड़कों पर था जरूरतमंदों तक पहुंचने के लिए।
आज JCL सिर्फ एक मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि लोगों के भरोसे का नाम बन चुका है। इसकी सबसे बड़ी ताकत यह है कि यह आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाता है, समस्याओं को प्रमुखता से सामने लाता है और हर उस मुद्दे पर खड़ा होता है जहाँ आम आदमी को मंच की जरूरत होती है। सेवा भावना से शुरू हुआ यह सफर आज लोगों के दिलों पर राज कर रहा है और यही JCL की सबसे बड़ी पहचान है।
