• Sat. Apr 18th, 2026

देश में इंडिगो, एयर इंडिया समेत 91 फ्लाइटें कैंसिल, इस कारण लिया गया फैसला

ByPunjab Khabar Live

Apr 18, 2026

पुणे एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे भारतीय वायुसेना के एक लड़ाकू विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। इस घटना के चलते एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन करीब 8 घंटे तक प्रभावित रहा।

वायुसेना के अनुसार विमान का क्रू पूरी तरह सुरक्षित है। रनवे बंद रहने के कारण रातभर फ्लाइट्स प्रभावित रहीं, हालांकि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सुबह 7:30 बजे से एयरपोर्ट पर उड़ानें दोबारा सामान्य रूप से शुरू हो गईं।

एयरपोर्ट डायरेक्टर के मुताबिक इस घटना के कारण कुल 91 फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा। इनमें इंडिगो की 65, एयर इंडिया की 6, स्पाइसजेट की 5, अकासा एयर की 5 और एयर इंडिया एक्सप्रेस की 10 फ्लाइट्स शामिल हैं।

एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि रनवे की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है और दिन के दौरान सभी फ्लाइट ऑपरेशन पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे। इस घटना के कारण यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन अब हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page