• Mon. Sep 21st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: एक्टिवा ब्लास्ट मामले में जांच में जुटी NIA

ByPunjab Khabar Live

May 6, 2026

जालंधर: बीएसएफ हेडक्वार्टर के सामने देर रात एक्टिवा में हुए धमाके के मामले में आज सुबह डीजीपी गौरव यादव जालंधर पहुंचे। वहीं फ्रंटियर हेडक्वार्टर BSF एक IED हमला किया गया। KLA (खालिस्तान लिबरेशन आर्मी) आज हमले की जिम्मेदारी ली है। दूसरी ओर इस घटना को लेकर एनआईए की टीम जांच में जुट गई है। ऐसे में आज घटना स्थल का जायजा लेने के लिए एनआईए की टीम मौके पर पहुंची है।

जहां टीम द्वारा सबूत जुटाए जा रहे है। आज सीएम भगवंत मान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा द्वारा माहौल खराब करने को लेकर कार्य किए जा रहे है। वहीं अब ब्लास्ट मामले में एनआईए की टीम जुट गई है। डीजीपी गौरव यादव ने माना कि जालंधर व अमृतसर में IED ब्लास्ट हुए। कहा कि जालंधर में संभव है कि टाइमर या रिमोट से ब्लास्ट किया गया हो। इसमें पाकिस्तान खुफिया एजेंसियों का हाथ है। ऑपरेशन सिंदूर की एनिवर्सरी की वजह से धमाके कराए गए हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page