• Mon. Sep 21st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधरः APJ School को मिली बम की धमकी, हुई छुट्टी

ByPunjab Khabar Live

May 7, 2026

जालंधर: बीएसएफ चौक के पास एक्टिवा में एलईडी ब्लास्ट के बाद पंजाब अब प्राइवेट स्कूल को धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार एपीजे स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस घटना को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। उक्त धमकी ई-मेल के जरिए बीएमसी चौक स्थित स्कूल को मिली है, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत एहतियातन बड़ा कदम उठाते हुए सभी छात्रों को छुट्टी देकर घर भेज दिया।

धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं। हालांकि अभी तक पुलिस जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page