• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

UP में तेज आंधी व बारिश का कहर, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

ByPunjab Khabar Live

May 14, 2026

यूपी में आंधी-तूफान और तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई है। पिछले 24 घंटे में खराब मौसम के कारण 104 लोगों की मौत हो गई। वहीं बाराबंकी, सीतापुर, देवरिया समेत कई जिलों के 2000 से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। तेज हवाओं और बारिश के चलते कई इलाकों में पेड़ गिर गए, बिजली के खंभे उखड़ गए और दीवारें ढहने से वाहनों को नुकसान पहुंचा।

बरेली में बुधवार शाम करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया। टिन शेड के नीचे खड़ा 50 वर्षीय युवक तेज हवा के साथ करीब 50 फीट तक हवा में उड़ गया और लगभग 100 मीटर दूर खेत में जा गिरा। हादसे में युवक का हाथ टूट गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

प्रयागराज में सबसे ज्यादा 21 लोगों की जान गई, जबकि भदौही में 17 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा मिर्ज़ापुर में आंधी और बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत हुई। फतेहपुर में 10, बदायूं में 6 और प्रतापगढ़ व बरेली में 4-4 लोगों की जान गई।

बुधवार को गाजियाबाद, वाराणसी, अयोध्या समेत करीब 30 जिलों में बारिश दर्ज की गई। वहीं मथुरा, उन्नाव और प्रयागराज में तेज आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।खराब मौसम के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित रहा और प्रशासन राहत कार्यों में जुटा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page