• Fri. May 15th, 2026

देश के शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, अगले सेशन से Online होंगे Neet के एग्जाम

ByPunjab Khabar Live

May 15, 2026

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि 3 मई को आयोजित हुई NEET-UG-2026 परीक्षा में पेपर लीक की घटना सामने आई थी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार किसी भी गलत उम्मीदवार का चयन नहीं चाहती थी। इसी वजह से जिम्मेदारी के साथ परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया। अब NEET-UG-2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून, रविवार को आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि 7 मई को परीक्षा में गड़बड़ी की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी National Testing Agency ने सरकार को पूरे मामले से अवगत कराया। जांच और समीक्षा के बाद 12 मई को री-एग्जाम कराने का फैसला लिया गया।

3 मई को आयोजित NEET-UG परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में कराई गई थी। इसके लिए 5400 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस परीक्षा में करीब 22.79 लाख छात्र शामिल हुए थे। री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 14 जून से जारी किए जाएंगे। छात्रों को परीक्षा केंद्र चुनने के लिए सात दिन का समय दिया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलेगा।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि परीक्षा रद्द करने की जिम्मेदारी NTA ने खुद ली है और पूरे मामले की जवाबदेही भी एजेंसी की ही होगी। सरकार अब परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की दिशा में काम कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page