2 पंजाबी चेहरों ने ब्रिटेन में अहम उपलब्ध पाई है। इनमें जालंधर की रहने वाली प्रीत कौर गिल ब्रिटेन में जूनियर हेल्थ मिनिस्टर बनी हैं। वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने हाल ही मंत्रीमंडल में बदलाव किया है, जिसमें प्रीत कौर गिल को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें 12 मई को ब्रिटेन में नई जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं जालंधर के ही फिल्लौर में जन्मे कुलविंदर सिंह जौहल इंग्लैंड के लीसेस्टर सिटी में पहले पगड़ीधारी लॉर्ड मेयर बन गए हैं। उन्होंने एक दिन पहले ही शपथ ली है। उन्हें लीसेस्टर के टाउन हॉल में आयोजित एक समारोह में आधिकारिक तौर पर चेन ऑफ ऑफिस सौंपी गई।
ब्रिटेन में पंजाबी मूल की प्रीत कौर गिल को हेल्थ डिपार्टमेंट में जूनियर मिनिस्टर नियुक्त किया गया है। प्रीत कौर गिल मूल मूल रूप से पंजाब के जालंधर जिले के जमशेर गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता दलजीत सिंह शेरगिल 1962 में ब्रिटेन चले गए थे। प्रीत कौर गिल का जन्म भी ब्रिटेन के बर्मिंघम में 1972 में हुआ। प्रीत कौर गिल लंबे समय से ब्रिटेन की राजनीति में सक्रिय है। वह लेबर पार्टी के टिकट पर पहली बार 2012 में काउंसलर बनी। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत स्थानीय स्तर पर सैंडवेल मेट्रोपॉलिटन बरो काउंसिल के पार्षद के रूप में की, जहां वे सार्वजनिक स्वास्थ्य और संरक्षण की कैबिनेट सदस्य भी रहीं।
जून 2017 के आम चुनाव में वे लेबर पार्टी के टिकट पर बर्मिंघम एजबेस्टन से पहली बार सांसद चुनी गईं। इसके साथ ही उन्होंने ब्रिटिश इतिहास में पहली महिला ब्रिटिश सिख सांसद बनने का गौरव हासिल किया। वह 2019 और 2024 के चुनावों में भी भारी बहुमत से दोबारा चुनी गईं। 12 मई 2026 से वह ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्रालय में स्वास्थ्य सेवाओं और नई तकनीकों से जुड़े मामलों की जूनियर मंत्री के तौर पर काम कर रही हैं। इससे पहले 2025 से मई 2026 तक उन्होंने विज्ञान, तकनीक और इनोवेशन मंत्री की संसदीय सहयोगी (PPS) की जिम्मेदारी निभाई। वर्ष 2024 से 2025 के दौरान वह व्यापार और उद्योग मंत्री की संसदीय सहयोगी रहीं।
2023 से 2024 तक उन्होंने स्वास्थ्य और पब्लिक हेल्थ मामलों की विपक्षी प्रवक्ता (शैडो मिनिस्टर) के रूप में काम किया। वहीं 2020 से 2023 तक वह अंतरराष्ट्रीय विकास मामलों की विपक्षी मंत्री रहीं और इसी दौरान ब्रिटेन की शैडो कैबिनेट में शामिल होने वाली पहली सिख महिला बनीं
