पंजाब के होशियारपुर में शनिवार को मेडिकल के लिए लाए गए कैदी ने पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया। कैदी ने चेहरे और हाथ पर कई वार किए। इसके बाद जैसे ही उसने पुलिसकर्मी का रिवॉल्वर लेने की कोशिश की तो जवाबी कार्रवाई में उसपर गोली मार दी गई।
कैदी को जख्मी हालत में सिविल अस्पताल होशियारपुर में ही दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी मौत हो गई। कैदी की पहचान नसीब के रूप में हुई है।
आरोपी नशा तस्करी के मामले में होशियारपुर जेल में बंद था और जिले के कोटला गौंसपुर का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का पिता शशि भी एनडीपीएस मामले में जेल में है। आरोपी के पास चाकू कहां से आया, किसने उसे चाकू दिया इसकी जांच की जा रही है।
