• Thu. Aug 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अमेरिका में भारतीय युवक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक खाई में गिरा

ByPunjab Khabar Live

May 28, 2026

अमेरिका के कैलिफोर्निया में हरियाणा के करनाल निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा था। हादसे के दौरान उसका ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान करनाल के गांव बालरागड़ान निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम का माहौल छा गया।

परिवार के अनुसार गौरव करीब दो साल पहले बेहतर भविष्य और परिवार की आर्थिक हालत सुधारने के लिए अमेरिका गया था। उसे विदेश भेजने के लिए पिता रामफल ने जमीन तक बेच दी थी और कर्ज भी लिया था। परिवार ने गौरव को अमेरिका भेजने में करीब 50 लाख रुपये खर्च किए थे। बताया गया है कि वह डंकी रूट के जरिए कई महीनों की यात्रा के बाद अमेरिका पहुंचा था।

अमेरिका पहुंचने के बाद गौरव ने शुरुआती छह महीने तक ट्रक चलाने का काम किया। बाद में उसने एक स्टोर में नौकरी शुरू की, लेकिन कम आय होने के कारण उसने दोबारा ट्रक ड्राइविंग शुरू कर दी। परिवार को उम्मीद थी कि गौरव की कमाई से घर की आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी।

जानकारी के अनुसार 26 मई को गौरव ट्रक लेकर निकला था। रास्ते में वह एक रेस्टोरेंट पर चाय पीने के लिए रुका और उसने घर फोन कर बताया कि वह ट्रक चला रहा है और थोड़ी देर बाद फिर बात करेगा। परिवार को नहीं पता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page