• Wed. Aug 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

कनाडा में पंजाबी युवक की मौत, 2 बच्चों का था पिता

ByPunjab Khabar Live

May 28, 2026

कनाडा में पंजाब के एक युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान धमेंद्र सिंह उर्फ रिंपल के रूप में हुई है, जो कपूरथला के गांव नडाली का रहने वाला था। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र सिंह करीब चार साल पहले बेहतर भविष्य और रोजगार की तलाश में कनाडा गया था। वह वहां अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। परिवार के अनुसार वह अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के लिए विदेश में मेहनत कर रहा था।

बताया जा रहा है कि घटना वाली रात धर्मेंद्र सिंह रोजाना की तरह अपने कमरे में सोया था, लेकिन अगले दिन सुबह काफी देर तक नहीं उठा। इसके बाद परिजनों और साथ रहने वाले लोगों ने उसे चेक किया और डॉक्टर के पास ले जाया गया। मेडिकल जांच में पता चला कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हो चुकी थी।

धर्मेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। परिवार ने पंजाब सरकार और प्रशासन से अपील की है कि धर्मेंद्र सिंह की पार्थिव देह भारत लाने में मदद की जाए, ताकि उसके अंतिम संस्कार की रस्में उसके पैतृक गांव नडाली में की जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page