जालंधर सेंट्रल हलके में आम आदमी पार्टी को उस समय और मजबूती मिली, जब वार्ड नंबर 30 के कांग्रेस नेता इंदरमोहन सिंह हनी अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। यह शामिल होने का कार्यक्रम हलका इंचार्ज नितिन कोहली की अगुवाई में हुआ।

इस अवसर पर जालंधर के मेयर वनीत धीर, पंजाब के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल और पूर्व मेयर जगदीश राजा विशेष रूप से उपस्थित रहे। नेताओं ने इंदरमोहन सिंह हनी का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया।
नितिन कोहली ने इंदरमोहन सिंह हनी का आम आदमी पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि हनी हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों की आवाज बनकर काम करते रहे हैं और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदरमोहन सिंह हनी के पार्टी के साथ जुड़ने से जालंधर सेंट्रल में आम आदमी पार्टी और मजबूत होगी तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और ताकत मिलेगी।
इंदरमोहन सिंह हनी ने मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान और नितिन कोहली के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा लोगों की भलाई के लिए लिए जा रहे ऐतिहासिक फैसलों, जैसे 10 लाख रुपये स्वास्थ्य बीमा योजना, माताओं-बेटियों सम्मान योजना और अन्य जनहितैषी योजनाओं से प्रभावित होकर वे आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े हैं।
उन्होंने कहा कि अपनी कॉलोनी और वार्ड नंबर 30 में नितिन कोहली द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। क्षेत्र में सड़कों, पार्कों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और बैडमिंटन ग्राउंडों के विकास तथा लोगों के कार्य प्राथमिकता के आधार पर हल किए जा रहे हैं।
इंदरमोहन सिंह हनी ने कहा कि नितिन कोहली लोगों के बीच रहकर प्रत्येक व्यक्ति के काम को प्राथमिकता के आधार पर हल करवा रहे हैं, जिसके कारण जालंधर सेंट्रल में बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की मजबूती के लिए पूरी लगन और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।
इस विशेष अवसर पर आम आदमी पार्टी के वार्ड इंचार्ज अजय चोपड़ा, गौरव उप्पल, मनजीत सिंह, संजीव पुरी और आशीष गुलाटी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा वार्ड नंबर 21 के पार्षद जगविंदर सिंह बिल्ला भी मौजूद रहे।
