जालंधर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही “मेरी रसोई योजना” के तहत जरूरतमंद और पात्र परिवारों को लगातार रसोई सहायता एवं राशन किटें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस जनकल्याणकारी योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी सहायता सीधे जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे और कोई भी पात्र परिवार इस लाभ से वंचित न रहे।

इसी कड़ी के तहत आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली द्वारा वार्ड नंबर 70 में “मेरी रसोई योजना” अंतर्गत राशन किटों का वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए योजना की जानकारी साझा की और पंजाब सरकार की विभिन्न लोक भलाई योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया।
नितिन कोहली ने कहा कि उनका प्रयास है कि जालंधर सेंट्रल के प्रत्येक जरूरतमंद और पात्र परिवार तक सरकारी सहायता समय पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाना ही इस अभियान की प्राथमिकता है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के काउंसलर जतिन गुलाटी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नितिन कोहली के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
कार्यक्रम के दौरान शिवम शर्मा, गोल्डी मरवाहा, अमनीश शर्मा, निखिल अरोड़ा, राजीव गिल, अजय गिल, अरुण सैनी, सुभाष शर्मा, प्रवीण कुमार, नरेश शर्मा, धीरज सेठ और एम.बी. बाली भी उपस्थित थे।
सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार की इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए कहा कि “मेरी रसोई योजना” के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है और सरकार की योजनाओं का लाभ अब सीधे आम लोगों तक पहुंच रहा है।
