• Sat. May 30th, 2026

यह ऐतिहासिक जीत सिर्फ एक राजनीतिक दल की जीत नहीं, बल्कि आम जनता की उम्मीदों, विश्वास और बदलाव की सोच की जीत है : मोहिंदर भगत

ByPunjab Khabar Live

May 30, 2026

पंजाब में नगर निगम निकाय चुनावों में हुई आप कि प्रचंड जीत पर केबिनेट मंत्री पंजाब श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की यह ऐतिहासिक जीत सिर्फ एक राजनीतिक दल की जीत नहीं, बल्कि आम जनता की उम्मीदों, विश्वास और बदलाव की सोच की जीत है। लोगों ने यह साबित कर दिया है कि अब राजनीति जाति, धर्म और झूठे वादों के आधार पर नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार और विकास जैसे असली मुद्दों पर होगी।

मंत्री ने कहा कि जनता ने अपने वोट के माध्यम से साफ संदेश दिया है कि ईमानदार और काम करने वाली राजनीति को ही समर्थन मिलेगा। यह जीत उन लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है जिन्होंने दिन-रात जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझा और समाधान के लिए संघर्ष किया।

मोहिंदर भगत ने कहा कि हम सभी मतदाताओं का दिल से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भरोसा जताया। यह भरोसा हमारे लिए जिम्मेदारी भी है। हम वादा करते हैं कि आने वाले समय में और अधिक पारदर्शिता, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह जीत लोकतंत्र की ताकत और आम आदमी की आवाज़ की जीत है। अब हमारा लक्ष्य केवल सत्ता नहीं, बल्कि हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। जनता का यह प्यार और समर्थन हमें और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page