फगवाड़ाः लॉ गेट के बाहर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां जालंधर के आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी माधवी शर्मा पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और एसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सिर में गोली लगने से सिमरनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
