• Wed. Jul 8th, 2026

जालंधरः फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

ByPunjab Khabar Live

Jul 8, 2026

जालंधर के निजातम नगर में स्थित वाई ए ट्रेडर्स फैक्ट्री में सुबह तड़के आग लग गई। चंद मिनटों में आगे ने भयानक रूप ले लिया। फैक्ट्री के अंदर सो रहे मजदूर ने फैक्ट्री से बाहर निकल जान बचाई और आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड व मालिक को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन आग पर काबू पाए जाने तक फैक्ट्री के अंदर पड़ा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

फैक्ट्री के अंदर सो रहे हरमीत सिंह ने बताया कि वर रोजाना की तरह रात को फैक्ट्री के अंदर सोया हुआ था कि सुबह तड़के तीन साढ़े तीन बजे ऐसा लगा कि कमरे के बाहर आग लगी हुई है। उसने कमरे के बाहर निकलकर देखा तो फैक्ट्री के अंदर आग लगी हुई थी। वह जान बचाने के लिए फैक्ट्री से बाहर निकला और उसने आग लगने की सूचना फ़ैक्ट्री मालिक व फायर ब्रिगेड की टीम को दी।

वहीं फैक्ट्री मालिक राहुल ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है और आग लगने के दौरान फैक्ट्री के अंदर उड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया लेकिन यह नहीं बताया जा सकता है कि नुकसान कितने का हुआ है। फायर ब्रिगेड अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना कंट्रोल पर सुबह 3.10 बजे मिली थी, जिसके बाद में टीम सहित मौके पर पहुँचे। उन्होंने दो गाड़ियों की मदद से एक घंटे के अंदर आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page