• Wed. Oct 7th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर में सुबह-सुबह स्कूली बसों में टक्कर, गांव वालों ने मौके पर पहुंचकर किया रेस्क्यू

ByPunjab Khabar Live

Jul 8, 2026

जालंधर के नकोदर के पास स्थित गांव चक्क वेंडल में आज सुबह करीब 6:30 बजे दो स्कूली बसों के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस टक्कर में कैंब्रिज स्कूल की बस सड़क किनारे पलट गई, जिससे गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है। यह घटना तब हुई जब बसें बच्चों को लेने के लिए अपने रूट पर निकल रही थीं।

राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के समय दोनों बसों में कोई भी स्कूली छात्र सवार नहीं था। बसें अभी अपने रूट पर जा ही रही थीं, जिसके कारण एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे ड्राइवर और क्लीनर को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और चालक व क्लीनर पूरी तरह सुरक्षित हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना सदर प्रभारी पलविंदर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा तब हुआ जब मानव सहयोग स्कूल की बस ने पीछे से कैंब्रिज स्कूल की बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह असंतुलित होकर पलट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page