• Wed. Oct 7th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब में थी बेटे के स्वागत की थी तैयारी, लेकिन लंदन से घर पहुंची उसकी मौत की खबर

ByPunjab Khabar Live

Jul 9, 2026

पंजाब के फिरोजपुर के गांव सूबा कदीम के लंदन 24 साल के सहजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस घर में बेटे की वापसी और शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

मृतक के पिता वीर सिंह ने बताया कि सहजीत सिंह 17 जून 2021 को स्टडी वीजा पर लंदन गया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह वर्क परमिट पर वहीं रहकर एक मॉल में सेल्समैन के रूप में काम कर रहा था। परिवार को उम्मीद थी कि अब वह हमेशा के लिए अपने घर लौट आएगा।

सहजीत की भारत वापसी के लिए 3 जुलाई की हवाई टिकट पहले ही बुक हो चुकी थी। घर में उसके स्वागत की तैयारियां चल रही थीं और परिवार उसकी शादी की योजना भी बना रहा था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। वतन लौटने से पहले ही उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

फिलहाल सहजीत सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक सरकारी सहायता की मांग की है, ताकि युवक का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाया जा सके। पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page